BREAKING

BREAKING: AI समिट में प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को किया गिरफ्तार

Share this

BREAKING: नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया है।

उसे सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कल से उससे लंबी पूछताछ के बाद अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के पुलिस रिमांड ले सकती है।

जांच में पता चला कि प्रदर्शन की आपराधिक साजिश रचने में उदय भानु भी शामिल था इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस मामले में 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। तीन चार अन्य को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *