BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG POLITICAL: पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- इस बार भी बजट से नहीं कोई उम्मीद…

Share this

CG POLITICAL: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट पेश करने से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक तरफ राज्यपाल के अभिभाषण के ठीक दूसरे दिन बजट पेश करने पर आपत्ति जताई, वहीं दूसरी ओर उन्होंने सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं होने का आरोप मढ़ते हुए बजट को लेकर नाउम्मीदी जताई है.

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार बजट को गंभीरता से नहीं ले रही है. राज्यपाल के अभिभाषण के दूसरे दिन बजट रख रहे हैं. राज्यपाल के अभिभाषण की गरिमा गिर रही है. थकी, झुकी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है. इस बार भी बजट से कोई उम्मीद नहीं है. ट्रंप के भाषण से पता चलेगा कि छत्तीसगढ़ के बजट में क्या है.

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी में चीनी रोबोट विवाद पर कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षक, गुरु कुत्ता खोजने का काम कर रहे थे. अब देशभर में चीनी कुत्ते की चर्चा चल रही है. कांग्रेस के लोग प्रदर्शन करने के लिए शर्टलेस हो गए. खुद नग्न प्रदर्शन दिल्ली में किए थे, तब खुद की बोली बातें याद नहीं आई. राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की बात कहा जाता है. तब मुंह में क्या दही जमा हुआ था, तब क्यों कुछ नहीं बोला.

 

वहीं होली पर शराब दुकान खुले रहने के सवाल पर मंत्री रामविचार नेताम पर भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी देश की इज्जत उतारने में लगी हुई हैं. होली के दिन शराब दुकान खोलेंगे तो कपड़ा उतरेगा ही. उन्होंने कहा कि हरदीप पुरी का नाम एप्स्टीन फाइल्स में आया है. देश की इज्जत तार-तार बीजेपी कर रही है. हमारे देश का फैसला 7 समंदर पार बैठा ट्रंप कर रहा है.

 

वहीं छत्तीसगढ़ से राज्यसभा नामांकन के लिए नामों को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि यह फैसला हाईकमान करेगा. अन्य साथियों को मौका मिलना चाहिए. प्रदेश कांग्रेस कमेटी नाम तय कर हाईकमान को भेजेगी.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *