नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित AI Summit में भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी गई हैं।
पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया था पेश
गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए इंडियन यूथ कांग्रेस के चार नेताओं को आज पटियाला हाउस कोर्ट पेश किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव के रूप में हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस रिमांड की मांग का कड़ा विरोध किया था।

