BREAKING देश दुनिया वॉच

Rahul Gandhi defamation case: मानहानि मामले पर राहुल गांधी की सफाई! कहा – सस्ती लोकप्रियता के लिए किया गया साजिशन केस

Share this

Rahul Gandhi defamation case: सुलतानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 20 फरवरी को सुलतानपुर के MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। 313 में राहुल का बयान दर्ज किया गया। करीब 27 मिनट तक वह जज के समक्ष अपनी सफाई पेश की। कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझ पर साजिशन केस किया गया है। इस संबंध में शीघ्र प्रमाण कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी।

इस दौरान कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी की गई थी। कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बता दें कि इसके पूर्व की सुनवाई में राहुल गांधी अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने उन्हें केरल में होने का प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा था।

READ MORE: – अमेरिकी ट्रेड डील पर राहुल गांधी का वार, PM मोदी से पूछे 5 बड़े सवाल

अमित शाह पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर राहुल ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई चल रही है। इस मामले में राहुल 26 जुलाई 2024 को पेश हुए थे। उसके बाद से वह सुनवाई की तिथि के दिन अनुपस्थित होते रहे। 19 जनवरी को जब वह हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *