रायपुर, रायपुर के Kursi Co-working Space में जल्द ही आयोजित होने जा रहा है “Founders Connect: Jaipur × Surat × Raipur”, जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं और स्टार्टअप उत्साही लोगों को एक साझा मंच पर लाना है।
इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न शहरों के सफल संस्थापक अपने अनुभव, विचार और स्टार्टअप यात्रा साझा करेंगे ताकि रायपुर और छत्तीसगढ़ के युवाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रेरणा मिल सके।
मुख्य वक्ताओं में शामिल होंगे —
सुमित श्रीवास्तव (Founder, Startup Chaupal, जयपुर),
गौरव शर्मा (Founder, Get Gap, सूरत),
और सीए अजीत भंसाली (Founder, WebLedger, surat)।
डॉ.डोमेंद्र सिंह गंजीर, सह-संस्थापक BusinessGarh, ने कहा,
“फाउंडर्स कनेक्ट केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि रायपुर जैसे शहरों में स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास है, जहाँ युवा अपने विचारों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
इस कार्यक्रम से रायपुर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा मिलने की उम्मीद है और यह प्रदेश में उद्यमिता को गति देने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा। 🚀

