प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध मौत, तालाब में मिली लाश

Share this

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है. मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली. आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचा था, अचानक फिसल जाने से वह पानी में गिरकर मौत हो गई.
मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में की गई है. मृतक जुगल अग्रवाल कपड़े के व्यवसायी थे. वे अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान संचालित करते थे. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुटी है. कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. आगे की जांच करवाई में जारी है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *