देश दुनिया वॉच

CGwatch राजमिस्त्री संघ शिवरीनारायण ने धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

Share this

CGwatch राजमिस्त्री संघ शिवरीनारायण ने धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

शिवरीनारायण। राजमिस्त्री संघ शिवरीनारायण द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विराजित कर विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिला कर्मा नृत्य टोली ने पारंपरिक नृत्यों के साथ शोभायात्रा में उत्साह का संचार किया।

यह शोभायात्रा वार्ड क्रमांक 9 अमरैया बाड़ी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, बॉम्बे मार्केट, न्यू मार्केट, मंदिर रोड, थाना चौक से होते हुए महानदी किनारे रपटा घाट पहुँची, जहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह परंपरा पिछले 23 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। प्रारंभ में कार्यक्रम मेला ग्राउंड में होता था, अब वार्ड नंबर 09 आम बगीचा में आयोजित किया जाता है। यहां भगवान विश्वकर्मा मंदिर निर्माण की तैयारी भी चल रही है।

कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष गोपाल कुंभकार, उपाध्यक्ष पन्नालाल साहू, सचिव जनोहर साहू, सीताराम यादव, चित्रभान साहू, तिलक कर्ष, अनिल चौहान, राधेश्याम साहू, विनोद साहू, चंद्रिका साहू, बाबूदास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य व नगरवासी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *