देश दुनिया वॉच

शिवरीनारायण में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व रक्तदान शिविर का आयोजन

Share this

शिवरीनारायण में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व रक्तदान शिविर का आयोजन

नीरज शर्मा

शिवरीनारायण। भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवरीनारायण के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर दिन शनिवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सबसे पहले सुबह 10 बजे से मेला ग्राउंड स्थित कैफेटेरिया परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान महादान अभियान में शामिल होंगे।

इसी दिन दोपहर 3 बजे मां काली घाट (शबरी सेतु) शिवरीनारायण में भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी का प्रथम आगमन होगा, जहां उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला (बाबू), महामंत्री विष्णुहरी गुप्ता एवं दिलेश्वर साहू, सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक अंकुर गोयल, सहसंयोजक अजय शुक्ला एवं राजकुमार साहू सहित सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भाजपा मंडल ने नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *