देश दुनिया वॉच

CGwatch शिवरीनारायण में मुस्लिम शिक्षा समिति को भूमि आवंटन का विरोध, गुरुवार को बंद रहेगा पूरा नगर

Share this

CGwatch शिवरीनारायण में मुस्लिम शिक्षा समिति को भूमि आवंटन का विरोध, गुरुवार को बंद रहेगा पूरा नगर

 

नीरज शर्मा

शिवरीनारायण। नगर में मुस्लिम शिक्षा समिति को चार एकड़ भूमि आवंटित किए जाने के विरोध में शिवरीनारायण नगर के समस्त व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं सभी धार्मिक संस्थाओं के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस भूमि आवंटन का कड़ा विरोध किया जाएगा। इसके तहत आगामी गुरुवार को पूरे नगर की सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी। साथ ही, नगरवासी तहसील शिवरीनारायण पहुँचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे।

नगरवासियों का कहना है कि शिवरीनारायण में केवल चार से पाँच मुस्लिम परिवार निवासरत हैं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था पहले से ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। यहाँ पहले से ही कई सरकारी एवं निजी विद्यालय संचालित हैं। ऐसे में मुस्लिम शिक्षा समिति को भूमि आवंटन करना तर्कसंगत नहीं है।

स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि शिवरीनारायण एक धार्मिक नगरी है और यदि भूमि का आवंटन किया ही जाना है, तो इसे नगर के विकास कार्यों के लिए किया जाए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में नगर पंचायत द्वारा भी इस भूमि को नगर विकास के लिए सुरक्षित रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था। अतः इस भूमि का उपयोग नगर के समग्र विकास कार्यों में किया जाना आवश्यक है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *