देश दुनिया वॉच

CGwatch जातिसूचक गाली-गलौच और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

Share this

CGwatch जातिसूचक गाली-गलौच और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

 

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर में रविवार देर शाम नशे में धुत एक आरोपी ने ढाबा संचालक को जातिसूचक गाली-गलौच करते हुए धमकाया और मारपीट कर नकदी छीन ली। घटना की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं सहित SC/ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुरली मनोहर नायर (उम्र 42 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 15 सेठीनगर, शिवरीनारायण बीयर की बोतल हाथ में लिए गाड़ी पर खड़ा होकर शराब पी रहा था। इसी दौरान प्रार्थी वहां पहुंचा तो आरोपी ने जातिसूचक अश्लील गालियां दीं और धमकी दी कि यदि हर महीने 10 हजार रुपए नहीं दिए तो उसका ढाबा बंद करवा देगा। इतना ही नहीं आरोपी ने प्रार्थी की जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए और थप्पड़ मार दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर प्रार्थी को बचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 304(2) तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और डीएसपी अजाक जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में डीएसपी जितेंद्र खूंटे, निरीक्षक रणजीत सिंह, प्रधान आर. रामकृष्ण खैरवार, गणेश राम कौशिक, महिला प्रधान आर. पूनम लता एक्का, आर. मंगल सिंह नेताम और संतोष प्रधान सक्रिय रहे।

गौरतलब है कि इस मामले की शिकायत भीम रेजीमेंट ने की थी। घटना के बाद स्थानीय मीडिया और पत्रकार वर्ग की छवि को लेकर भी सवाल उठे हैं कि किस प्रकार से अपराधियों द्वारा दबाव बनाने और जातिगत टिप्पणियों से उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *