देश दुनिया वॉच

CGwatch साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा पेंड्रा रोड ने वरिष्ठ पदाधिकारी के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Share this

CGwatch साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा पेंड्रा रोड ने वरिष्ठ पदाधिकारी के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

यु मुरली राव
बिलासपुर

एकल मान्यता प्राप्त यूनियन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा पेंड्रा रोड द्वारा मजदूर कांग्रेस के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण एवं मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के दिशा निर्देश पर सी आई सी प्रभारी लक्ष्मण राव के मार्गदर्शन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक को कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया गया, यूनियन के अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री शुभम उपाध्याय ने बताया की पेंड्रा रोड शाखा सचिव, एन हेमंत कुमार ने शाखा के अन्य पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण 12 बिंदुओं पर मांग महाप्रबंधक से मुलाकात के दौरान रखा है।

1 • प्राथमिकता के आधार पर रेल क्वार्टर का निर्माण पेंड्रा रोड में करने हेतु महाप्रबंधक को नए 500 क्वार्टर का निर्माण के लिए मांग की गई जिसमें रनिंग कर्मचारी इंजीनियरिंग कर्मचारी एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों के लिए यह आवास बनना अनिवार्य था।

2. रेल परिवार के लिए पूजा पंडाल एवं खेल का मैदान की मांग वर्तमान में पेंड्रा रोड में जो खेल का मैदान एवं बच्चों एवं पूजा सांस्कृतिक स्थल था वह कार पार्किंग के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है जिसे सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के पीछे की जमीन में शिफ्ट करने की मांग की गई है।

3 • पेंड्रा रोड में स्थाई डॉक्टर ड्रेसर स्टाफ एवं अनफिट फिट की मांग • जीएम ने कहा कि पेंड्रा रोड से ही आपको सिक और अनफिट दिया जाएगा यह बहुत बडी उपलब्धि है एवं रेगुलर डॉक्टर के लिए भी आश्वासन दिया ।

4 • रेल संस्कृति भवन की मांग

5 पेंड्रा रोड में सेंट्रल स्कूल खोलने की मांग ।

6 • ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों की पेट्रोलिंग की दूरी 16 किलोमीटर से घटकर 12 किलोमीटर करने की मांग।

7• कर्मचारी एवं सुपरवाइजर रेस्ट हाउस की मांग।

8• क्षेत्र में कीमैन एवं ट्रैक मेंटेनर विश्रामगृह की मांग।

9 पेंड्रा रोड ड्राइवर लावी एवं रनिंग रूम में इंडस्ट्रियल ऑरो की मांग।

10 FSD बॉक्स को सहायक चालकों को ले जाने के लिए बाध्यता को खत्म करने की मांग जिसे लोको में ही इंस्टॉल करने की मांग की गई।

11• क्रू रेस्ट रूम में अलग से टॉयलेट एवं बाथरूम की मांग ।

12 पेंड्रा रोड हेड क्वार्टर ओवर सूट एवं लॉन्ग ऑवर करवाना बंद करने की मांग ।

शाखा के शाखा सचिव एन हेमंत कुमार कोषाध्यक्ष इरशाद अहमद, संगठन सचिव एस सुनील कुमार, सहायक सचिव मनोज राठौर, संगठन सचिव संजीत पासवान, शाखा के पूर्व ऑफिस बियरर जितेंद्र शर्मा, मजदूर कांग्रेस के रनिंग ब्रांच के समस्त पदाधिकारी, एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *