देश दुनिया वॉच

CGwatch मस्तूरी के जोंधरा चौक में पुलिस ने साइबर पाठ शाला का किया आयोजन…थाना प्रभारी ने बताए अपराध से बचने के तरीके…अनजान कॉलर से OTP शेयर न करने की अपील

Share this

CGwatch मस्तूरी के जोंधरा चौक में पुलिस ने साइबर पाठ शाला का किया आयोजन…थाना प्रभारी ने बताए अपराध से बचने के तरीके…अनजान कॉलर से OTP शेयर न करने की अपील

सतीश यादव
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए मस्तूरी के जोंधरा चौक में साइबर पाठशाला का आयोजन किया गया।थाना प्रभारी हरीश चंद्र टांडेकर एवं शिव चंद्रा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम पर ग्रामीणों एवं नवयुवकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।इस दौरान थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने चौपाल लगाकर बताया कि साइबर ठग फर्जी बैंक कॉल,लॉटरी फॉड और सोशल मीडिया लिंक के जरिये लोगों को शिकार बनाते हैं।उन्होंने एटीएम पिन या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी और संदेहास्पद स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा। वहीं साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें ATM कार्ड का प्रयोग करते समय अनजान व्यक्तियों से सहयोग लेने से बचने व अपने ATM पिन को छिपाकर प्रयोग करने से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं अनजान व्यक्ति फोन करने वाले को अपने बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड,पैन कार्ड,CVV नंबर पिन की जानकारी और OTP कतई न बताने की जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शित किए जाने वाले लुभावने विज्ञापनों से प्रभावित होकर वस्तुओं के खरीदने से बचें या खरीदने से पहले विक्रेता की भलि -भांति सत्यापन करने और अपना प्रोफाइल लॉक रखें। पासवर्ड समय -समय पर बदलते रहने के निर्देश दिए। वहीं किसी भी कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए अधिकृत वेबसाइट में दिए गए हेल्पलाइन नंबर का ही प्रयोग करें। गुगल से किसी भी कस्टमर केयर का नंबर सर्च न करें, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं केवाईसी के नाम पर एनीडेस्क,टीम विवर,क्विक सपोर्ट,आदि ऐप्स डाउनलोड न करें। जालसाज इसके माध्यम से आपके मोबाइल कम्प्यूटर का एक्सेस लेकर धोखाधड़ी करते हैं। इसलिए अनजान लिंक को कतई न खोलें,न ही किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर लिंक ओपन करें।। पाठशाला में थाना प्रभारी हरीश चंद्र टांडेकर,शिव चंद्रा,गणेश राम महिलागे,सुजान जगत,संजय यादव,नवीन बागड़े,किशन लाल सहित स्टाफ व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *