CGwatch सर्वांगीण उत्थान संगठन द्वारा आक्रोश रैली सभा – प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

बिलासपुर
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचरी के सीमांकन,स्कूल अहाता,शौचालय निर्माण और मरघट जाने का मार्ग बनाने के मांग पर सर्वांगीण उत्थान संगठन SUS द्वारा आक्रोश रैली सभा– प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
पूर्व से तय अनुसार SUS के द्वारा ग्राम पचरी से भारी बारिश में भीगते हुए रैली निकालकर हरदी, नवापारा, बिरकोनी, मौहाडीह, साजापाली, खोड़ होते हुए अकलतरा में सभा किया गया। इस रैली में कई गांवों में रुक–रुककर जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अड़ियल रवैया और तानाशाही को उजागर किया गया।
अकलतरा में सभा पश्चात् रैली निकालते हुए तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन सौंपने के 20 दिनों के भीतर उचित कार्यवाही नहीं होने से कलेक्ट्रेट जिला जांजगीर का घेराव करने का फैसला लिया गया है।
सभा में मुख्य रूप से श्री वीरेंद्र भारद्वाज (अध्यक्ष SUS), कॉमरेड मनहरण यादव ( कन्वेयर–इन्कलाबी मजदूर किसान संगठन छ. ग.) श्री परमानंद नेताम( अध्यक्ष–छत्तीसगढ़ीया बनिहार संघ) ने संबोधन किया।एवं कीर्तनलाल भारद्वाज (सचिव–SUS), श्री सत्येन्द्र मिरी (महासचिव –SUS), श्री बीरबल भारद्वाज (उपाध्यक्ष –SUS),श्री लक्ष्मण ठाकुर(संरक्षक–SUS), श्री अजित केशकर (सदस्य–SUS), श्री दिग्विजय भारद्वाज (SUS), और ग्रामवासी व पालिका–पालक श्रीमती जानकी बाई, श्रीमती चंद्रिका कुर्रे, श्रीमती भैरी बाई ,श्री शत्रोहन कंवर , श्री ओमप्रकाश कुर्मी, श्री कार्तिक ढीमर, श्री मकुंदी यादव आदि शामिल थे।
उत्तरा गोपाल मो.–+91 88719 09145 नए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी।
