
आंध्र समाज उच्च, मा, शाला में ट्रेनी शिक्षकों के द्वारा वृक्षारोपण कर उसकी महत्व एवं देखभाल पर प्रकाश डाला
बिलासपुर
आंध्रा समाज ऊ,मां, विद्यालय रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में बी एड ट्रेनी शिक्षको के द्वारा शाला में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मानव जीवन एवं जीव जंतुओं के लिए अति आवश्यक हर मौसम में खासकर ग्रीष्म ऋतु के लिए वातावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षों की आवश्यकता के बारे में जागरूक करते हुए स्कूल परिसर में 50 फल दार पौधे लगाए और उसकी देखभाल करने का सरल तरीका बताया एवं अपने घरों पर भी पौधे लगाकर शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एन रमना मूर्ति, महा सचिव पी श्रीनिवास राव, प्रिंसिपल डी रामम, प्रिंसिपल अंग्रेजी माध्यम श्रीमती दयामनी, प्रधान पाठिका श्रीमती आर वरलक्ष्मी, B Ed मेंटर श्रीमती हर्षिता दूबे, अनुजा टोप्पो, प्राची देवांगन, रुचिका खूटे, सुभद्रा देवांगन, अमन किस्पोट्टा, आनंदिता चौधरी, निधि खालको, रश्मि इक्का, जयप्रिया रजवाड़े, प्रेमा सिंह, के साथ बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
