देश दुनिया वॉच

CGwatch स्कूल प्रबंध ने अभिभावकों को भेजा नोटिस, फीस जमा नहीं करने पर अर्धवार्षिक परीक्षा में बैठने की नहीं देंगे अनुमति

Share this

CGwatch स्कूल प्रबंध ने अभिभावकों को भेजा नोटिस, फीस जमा नहीं करने पर अर्धवार्षिक परीक्षा में बैठने की नहीं देंगे अनुमति

रामचंद्र पाठक

तखतपुर

सेंट जेवियर हाई स्कूल भरनी में फीस के लिए टीचरों के माध्यम से अभिवावकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा धमकी दिया जा रहा है अगर आप अपनी ट्यूशन फीस को जमा नहीं किए हैं तो अर्धवार्षिक परीक्षा में बैठेने की अनुमति नहीं दी जाएगी इस तरह का मैसेज सभी पालकों को मैसेज भेजा जा रहा है बताते चलें हर 3 महीने में एडवांस फीस लिया जाता है अगर फीस को जमा नहीं किया जाता है तयसमय पर तो उसके लिए अलग से चार्ज किया जाता है यह बहुत ही गलत है यह मानव अधिकारों का भोग उल्लंघन है प्रतिवर्ष फीस में 10% की वृद्धि अलग की जाती है पढ़ाई का स्तर बहुत ही गिर चुका है एक टीचर ने इसका विरोध किया इसलिए उनका ट्रांसफर कर दिया गया छात्र और शिक्षक का संबंध बहुत ही मधुरहोता हैअगर शिक्षक फीस के लिए बच्चों को बार-बार कहेंगे तो बच्चों को ग्लानि महसूस होती है इससे प्रबंधन को को कोई फर्क नहीं पड़ता हमें सिर्फ पैसे से मतलब है स्कॉलरशिप शिक्षा का मंदिर नहीं व्यवसाय बन गया है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *