CGwatch सोशल कांग्रेस ऑर्गनाइजेशन द्वारा कांग्रेस पार्टी की धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पीने का पानी, खाद्य सामग्री वितरण किया
बिलासपुर
ऑल इंडिया सोशल कांग्रेस ऑर्गेनाइजेशन बिलासपुर को पीसीसी द्वारा पीने का पानी एवं खाद्य सामग्री वितरण करने की जिम्मेदारी दी गई, इस काम को बेहतरीन व्यवस्थित ढंग से धरना प्रदर्शन में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को नाश्ता खिलाकर एवं पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।
यह की “वोट चोर गद्दी छोड़” बिलासपुर में विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दूर-दूर से आए कार्यकर्ताओं व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सैकड़ो की तादाद में शामिल हुए।
इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से ऑल इंडिया सोशल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सैयद मकसूद अली, शादाब खान, वार्ड नंबर 46 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रोशन लाल पाटले, पूर्व पार्षद अमृता पाटले की विशेष भूमिका रही। मकसूद अली ने कहा कि पहली बार सोशल कांग्रेस बिलासपुर को यह जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला इसके लिए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मंत्री टी एस सिंह देव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया।
