देश दुनिया वॉच

रायपुर आंदोलन में शामिल होने जा रही मितानिन महिलाओं को पुलिस ने रोका

Share this

रायपुर आंदोलन में शामिल होने जा रही मितानिन महिलाओं को पुलिस ने रोका

 

 

 

 

 

शिवरीनारायण। स्वास्थ्य व्यवस्था में विभिन्न मांगों को लेकर रायपुर में आयोजित होने वाले आंदोलन में शामिल होने जा रही मितानिन महिलाओं को पुलिस ने बीच रास्ते ही रोक दिया। जानकारी के अनुसार नगर की कई मितानिन महिलाएं शुक्रवार की सुबह रायपुर रवाना हो रही थीं, तभी पुलिया चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

बताया गया कि महिलाओं का जत्था सामूहिक रूप से आंदोलन स्थल तक पहुँचने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस बल ने सुरक्षा कारणों और प्रशासनिक निर्देशों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान महिलाओं ने विरोध जताते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुँचाने के लिए रायपुर जा रही थीं।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज़ मितानिन महिलाओं ने वहीं नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील सरकार से की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *