देश दुनिया वॉच

महंत लालदास महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर होगा भव्य सम्मान समारोह पूर्व राज्यपाल रमेश बैस होंगे मुख्य अतिथि

Share this

महंत लालदास महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर होगा भव्य सम्मान समारोह
पूर्व राज्यपाल रमेश बैस होंगे मुख्य अतिथि

 

 

 

शिवरीनारायण। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर श्री महंत लालदास शिक्षण संस्थान, शिवरीनारायण में इस वर्ष 5 सितम्बर 2025, शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व महामहिम राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर राजेश्री महंत डॉ. रामसुन्दरदास जी महाराज करेंगे।

समारोह का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से श्री महंत लालदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय सभागार में भगवान श्री शिवरीनारायण के दर्शन-पूजन के उपरांत किया जाएगा। इस दौरान आदरणीय गुरुजनों का सम्मान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान का अभिनंदन किया जाएगा।

महाविद्यालय परिवार प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन करता आ रहा है, लेकिन इस बार पूर्व महामहिम राज्यपाल के आगमन से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनने जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *