स्वस्थ आदतों की ओर कदम – साफ़ रहें, स्ट्रेच करें, मुस्कराएं और सही खाएं!
रायपुर, 6 जुलाई 2025 – इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स वुमेनसेल छत्तीसगढ़ द्वारा “स्टूडेंट अवेयरनेस कैंपेन” का आयोजन रेसिडेंशियल बॉयज हॉस्टल नं. 4, गंजपारा, रायपुर में किया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता, शारीरिक सक्रियता, मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस कार्यक्रम का संचालन “क्लीन, स्ट्रेच, स्माइल एंड ईट राइट” थीम के तहत किया गया। छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिजियोथेरेपी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन निम्न वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया:
•डॉ. संजीव झा – अध्यक्ष, IAP
•डॉ. रूचि वार्ष्णेय – राष्ट्रीय अध्यक्ष, IAPWC
•डॉ. सकिना काँचवाला – केंद्रीय जोनल हेड
छत्तीसगढ़ राज्य टीम द्वारा आयोजन:
•डॉ. गरिमा – राज्य प्रमुख
•डॉ. नेहा – राज्य संयुक्त संयोजक
•डॉ. सुप्रिया, डॉ. पूजा एवं डॉ. ऋचा – राज्य उप संयोजक
छात्रों को स्वच्छता, नियमित स्ट्रेचिंग, सकारात्मक सोच और पौष्टिक आहार के महत्व पर जानकारी दी गई। विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों और शारीरिक व्यायाम सत्रों ने बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
इस सफल आयोजन ने बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की नई चेतना जगाई।