बिलासपुर वॉच

401.4 मिमी बारिश के साथ बिलासपुर भीगा, मस्तूरी-सीपत में घटा पानी का जोर

Share this

401.4 मिमी बारिश के साथ बिलासपुर भीगा, मस्तूरी-सीपत में घटा पानी का जोर

बिलासपुर। जिले में मॉनसून की सक्रियता अब रफ्तार पकड़ चुकी है। शुक्रवार को जिलेभर में 401.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले की कुल वर्षा अब तक 2538.1 मिमी तक पहुंच गई है, जो कि 10 वर्षों के औसत (2115.0 मिमी) की तुलना में लगभग 72.5 प्रतिशत अधिक है।

सबसे अधिक बारिश सरकंडा और तखतपुर में
4 जुलाई को सरकंडा में सर्वाधिक 68.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं तखतपुर में भी 47.8 मिमी वर्षा हुई, जिससे यहां की कुल वर्षा अब 256.0 मिमी हो गई है। बेलतरा, बिल्हा और मस्तूरी जैसे क्षेत्रों में बारिश तुलनात्मक रूप से कम दर्ज की गई। मस्तूरी में अब तक केवल 186.7 मिमी बारिश हुई है, जो 10 वर्षों के औसत से 54% ही है।

बेलतरा और कोटा में औसत से 150% ज्यादा वर्षा
बेलतरा और कोटा क्षेत्र में 10 वर्षों के औसत की तुलना में इस बार अब तक 151.3% और 145.3% अधिक वर्षा हुई है। यह आकड़े दर्शाते हैं कि जिले के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मानसूनी बादलों की विशेष मेहरबानी रही है।

जिले का औसत आंकड़ा संतोषजनक
01 जून से अब तक जिले में कुल 1839.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 10 वर्षों की औसत वर्षा 1523.3 मिमी रही है। इस वर्ष अब तक हुई वर्षा औसत से 21% अधिक रही है, जो कृषि और जल आपूर्ति के लिहाज से सकारात्मक संकेत है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *