कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी पहुंचे महामाया नगरी, मां महामाया मे माथा टेक कर लिया आशीर्वाद
रतनपुर से वासित अलीरतनपुर |
रतनपुर केंद्र सरकार के कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने अपने गेवरा दीपिका प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की आस्था के प्रमुख केंद्र महामाया धाम, रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे। मंदिर में केंद्रीय मंत्री ने पूजा-अर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद लिया।केंद्रीय मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, मंडल अध्यक्ष कोटा बजरंग जयसवाल, रामलाल साहू, गायत्री साहू, उपाध्यक्ष बिनु निराला, सुरेश सोनी, डॉ सुनील जायसवाल,ज्वाला कौशिक, वासित अली प्रशांत यादव, शिवेंद्र गुप्ता, इंदु यादव,बीजू कश्यप,राजू मानिकपुरी, दिनेश प्रभाकर, आदित्य निर्मल,शंकर राव, संजय यादव, राजकुमारी बिसेन,शिवानी सोंनी,स्वीटी शर्मा,सावित्री रात्रे ,आदित्य निर्मलकर, अखिल अग्रवाल,
मंदिर ट्रस्ट के सभी ट्रष्टीगण और भाजपा की पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।