रायपुर वॉच

CG BREAKING : कवर्धा कलेक्टर नियुक्ति पर विवाद, विजय शर्मा और गोपाल वर्मा के रिश्तों पर सवाल

Share this

CG BREAKING : कवर्धा कलेक्टर नियुक्ति पर विवाद, विजय शर्मा और गोपाल वर्मा के रिश्तों पर सवाल

रायपुर। कवर्धा में हुई हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कलेक्टर जन्मजय मोहबे और एसपी को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर गोपाल वर्मा को नया कलेक्टर और राजेश अग्रवाल को एसपी नियुक्त किया गया है।

गोपाल वर्मा की नियुक्ति पर विवाद –

गोपाल वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री के भांजे दामाद हैं। उन्हें 2021 में एलायड कोटे से आईएएस अवार्ड किया गया। 2023 में वे खैरागढ़ के कलेक्टर बनाए गए थे, लेकिन सरकार बदलने पर हटा दिए गए। अब उन्हें कवर्धा का कलेक्टर बनाया गया है।

विजय शर्मा और गोपाल वर्मा की दोस्ती –

विजय शर्मा और गोपाल वर्मा ने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में साथ पढ़ाई की। गोपाल वर्मा ने विजय शर्मा के संघर्ष के दिनों में मोरल सपोर्ट किया। विजय शर्मा ने गोपाल वर्मा के नाम पर अडिग रहे, बावजूद इसके कि बीजेपी के लोगों ने कांग्रेस नेता से रिश्तेदारी की वजह से चिंता जताई। इस फैसले पर विवाद हो रहा है, क्योंकि गोपाल वर्मा का रिश्ता पूर्व मुख्यमंत्री से भी हैं क्यों वे उनके भांजी दामाद हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *