
आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच रक्तदान एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया
यु मुरली राव/
बिलासपुर।ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान मे जिला बिलासपुर टीम के द्वारा रक्तदान शिविर, निशुल्क नेत्र जांच शिविर और शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के अन्य जगह से लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लोगो ने रक्तदान किया जिसका संग्रह ब्लड बैंक को आपातकालीन चिकित्सा सेवा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ब्लड सौपा गया।
रक्तदान शिविर में 105 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ 40+ नेत्र जांच हुआ 45+ टीचरों का सम्मान हुआ।
कार्यकम के मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड CD PO समसा खानम में उपस्तित रही जिला सरक्षक कुद्दूश कुरेशी ने कार्यकम की अध्यक्षता की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इंडिया सोशल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सैयद मकसूद अली को उनकी सेवा कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

मकसूद अली रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल के अध्यक्ष हैं वह जो माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हैं वैसे निर्धन परिवार के बच्चों को अपने स्कूल में निशुल्क शिक्षा देते हैं, अनेक बच्चों को पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं।
कार्यक्रम में संभाग से अतहर हुसैन, आसिफ अली, मोहम्मद नौशाद, अब्दुल रहीम शेख, अलीम, अयाज फारूकी आजम मिर्जा नावेद हसन, समसेर अशरफी, नफीस अहमद, जावेद खान, दानिश आलम, नाजनीन खान, अमन काछी, सेख मोहसिन, साजिद सबरीन, आतिफ अली आदि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।
