बिलासपुर वॉच

कुर्मी समाज (शिक्षा प्रकोष्ठ) जिला बिलासपुर द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

Share this
कुर्मी समाज (शिक्षा प्रकोष्ठ) जिला बिलासपुर द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

बिलासपुर।आज सर्व कुर्मी समाज शिक्षा प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर की बैठक एवम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन “वासु मंगलम भवन” चकरभाठा जिला बिलासपुर में संपन्न हुआ। जिसमें कुर्मी समाज के 50 शिक्षक शिक्षिकाओं “श्री फल डायरी एवम पेन” भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी नवंबर माह में बिलासपुर में जिला स्तरीय “कुर्मी युवक युवती परिचय सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा तथा बैठक में बिल्हा ब्लॉक महिला इकाई का अध्यक्ष श्री मती द्रोपति कौशिक एवम श्री मती शारदा कश्यप को महासचिव सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के सरक्षक श्याम राज पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक एवम विशिष्ठ अतिथि लक्ष्मी कांत कौशिक कार्य अध्यक्ष, गणेश कौशिक महासचिव,तामेश सनाढ्य जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, मनोज सनाढ्य सचिव सनाढ्य कुर्मी समाज,अंबिका कौशिक सलाहकार, द्रोपती कौशिक, डा भागवत कश्यप लोक कलाकार, केशव वर्मा शिक्षक,जय प्रकाश सिंगरौल प्रवक्ता कुर्मी समाज एवम राजेन्द्र कौशिक सामाजिक कार्यकर्ता रहे।

मुख्य अतिथि श्याम राज पटेल ने कहा कि कुर्मी समाज के शिक्षक लोग समाज को आगे बढ़ाने में मार्ग दर्शन करे शिक्षक हमेशा सम्माननीय है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि आज समाज के शिक्षक, पत्रकार और समाज सेवी लोग समाज में व्याप्त पाखंड और अंध विश्वास के खिलाफ समाज को जागरूक करे एवम साइंटिफिक टेंपरामेंट बढ़ाने का काम कर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। आज के कार्यक्रम को लक्ष्मी कांत कौशिक, गणेश कौशिक, अंबिका कौशिक,जय प्रकाश सिंगरौल, मनोज सनाढ्य, जय कौशिक, द्रोपति कौशिक, गायत्री कौशिक, एड मोहन कौशिक ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संजय कौशिक शिक्षा प्रकोष्ठ एवम आभार प्रदर्शन शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तामेष सनाढ्य ने किया।

आज के कार्यक्रम में कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के उमेद कौशिक, भारतेंदु कौशिक पत्रकार,दिनेश कौशिक, योगेश कौशिक, दिलीप कौशिक, सरस्वती वर्मा, डा आर बी सिंगरोल, बिहारी सिंगरौल, भुलाऊ सिंगरौल, अश्वनी कश्यप, उमेश कौशिक, शिव शंकर कौशिक, तुलसी कौशिक, गणेश कौशिक, अनुराधा कौशिक, लक्ष्मी कौशिक, उमाशंकर कश्यप ब्लाक अध्यक्ष बिल्हा, अभिषेक बंटी वर्मा, दिव्या कौशिक, विभा कौशिक, सुनैना कश्यप, श्री मती दुर्गेश कौशिक, शारदा कश्यप, डा मनीराम कौशिक, कौशल कौशिक, परस राम कौशिक, हेमंत कौशिक, राम मूरत कौशिक, सदाराम सहित कुर्मी समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
यह जानकारी सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तामेश सनाढ्य ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *