रायपुर वॉच

CG- चरम भारी वर्षा की चेतावनी…आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी..!!

Share this

रायपुर। भारी, अति भारी व चरम भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आगामी 24 और 48 घंटों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के राजनन्दगाँव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागाओं, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी व खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के बालोद जिले में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट अनुसार सुकमा एवं बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना है।

आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, राजनन्दगाँव, मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर व सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के काँडागाँव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर व नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *