क्राइम वॉच

आपरेशन प्रहार के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा 02 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

Share this

 


आपरेशन प्रहार के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा 02 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

रतनपुर |उच्च अधिकारियों के निर्देश और  मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशि. आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम लालपुर डुबान नाला किनारे में शराब बेचने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई में ग्राम लालपुर डुबान नाला किनारे,बोदलपारा निवासी रामआश्रय पोर्ते के कब्जे 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, तथा घुनघुट्टीपारा निवासी त्रिभुवन जगत के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 18,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. रामआश्रय पोर्ते पिता रामकुमार पोर्ते उम्र 27 वर्ष निवासी बोदलपारा थाना पाली,
2. त्रिभुवन जगत पिता स्व. रामलाल जगम उम्र 60 वर्ष निवासी घुनघुट्टीपारा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग.।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. बलदेव सिंह, सत्यप्रकाश यादव, आर. संजय यादव, महेन्द्र नेताम, अर्जुन जॉगड़े का विशेष योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *