बिलासपुर वॉच

रेलवे क्षेत्र में किया गया रामनवमी महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन

Share this

रेलवे क्षेत्र में किया गया रामनवमी महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। रेलवे क्षेत्र में रामनवमी महोत्सव का आयोजन दक्षिण भारतीय बंधुओ ने तीन दिवसीय आयोजित किया । समारोह पूरे उत्साह से भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति रेलवे क्षेत्र में भी तीन दिवसीय श्री श्री रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहां पहले दिन श्री सीताराम कल्याणम का आयोजन किया गया।भगवान श्री राम का अस्तित्व पूरी दुनिया में पाया जाता है। संसार का ऐसा कोई देश नहीं है जहां भगवान राम के नाम पर कोई स्थान या कोई प्रतीक ना हो। भारत में भी उत्तर से लेकर दक्षिण तक भगवान राम पूजे जाते हैं। दक्षिण भारत में उनकी पूजा की विलक्षण शैली है। नगर में भी रेलवे क्षेत्र में साल 1959 से श्री रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगर में रहने वाले दक्षिण भारतीय रेल कर्मियों ने इस महोत्सव की शुरुआत की थी। आज उनकी अगली पीढ़ी इस आयोजन को निरंतर संपन्न कर रही है। देश भर में इस दिन भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन दक्षिण भारतीय शैली में आयोजित इस महोत्सव में प्रतिमा स्थापना और उनकी पूजा अर्चना करने के साथ यहां श्री सीताराम कल्याणम अर्थात सीताराम का विवाह संपन्न कराया गया। आंध्र प्रदेश के राजमेंडरी से पधारे पुजारी ने दक्षिण भारतीय शैली में यह पूजा अर्चना की, जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय दक्षिण भारतीय श्रद्धालु पहुंचे। यहां तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पहले दिन सीताराम कल्याणम, द्वितीय दिन रुद्राभिषेक और तृतीय दिन सत्यनारायण व्रत का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिवस की संध्या यहां शोभायात्रा भी निकाली जाएगी तो वही भोग भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *