बिलासपुर वॉच

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने महामाया में मत्था टेक किया चुनाव प्रचार की शुरुआत

Share this

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने महामाया में मत्था टेक किया चुनाव प्रचार की शुरुआत

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,/जैसे ही लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ है सभी पार्टी के लोग अपने प्रचार अभियान में जुट गए हैं इसी कड़ी में आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव अपने पूरे लाव लश्कर के साथ महामाया के दरबार पहुंचे जहां पर उन्होंने मां महामाया के दर्शन कर माता से आशीर्वाद लिया और स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर सभी को चुनाव प्रचार के अभियान में जुट जाने के अपील की
उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को दबाने का काम कर रही है पूरे देश में विपक्षियों के ऊपर जांच एजेंसी लगाकर एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है आज से सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धि और भाजपा की नाकामी को लोगों तक बताएंगे और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे आज रतनपुर में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा देवेंद्र सिंह का महामाया चौक में जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद महामाया दर्शन के लिए महामाया मंदिर पहुंचे जहां पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से कोटा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, विजय केसरवानी, डब्बू ठाकुर, शीतल जायसवाल, राजा रावत, रवि रावत, दामोदर सिंह, शिवा पांडे, यासीन अली, हारून बेग, रमेश मरावी,एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *