बिलासपुर वॉच

पुलिस कप्तान ने जारी की गुंडे बदमाशों की सूची कांग्रेसी नेताओं के भी नाम दर्ज

Share this

पुलिस कप्तान ने जारी की गुंडे बदमाशों की सूची कांग्रेसी नेताओं के भी नाम दर्ज

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर।पुलिस कप्तान ने जिले के सभी थाना क्षेत्र के छटे गुण्ड बदमाशों की सूची जारी किया है। सूची में युवा कांग्रेस के दो नेताओं समेत कुल 350 नाम शामिल हैं। पुलिस कप्तान कार्यालय से जारी सूची के अनुसार तारबाहर निवासी जिला युवा कांग्रेस नेता और चकरभाठा थाना निवासी ब्लाक कांग्रेस युवा नेता का नाम थानावार दर्ज है। दोनो नेताओं के नाम के सामने गुण्डा सूची में शामिल होने की तारीख भी दर्ज है। बताते चलें कांग्रेस ने हमेशा दावा किया है कि जब भी संगठन के बड़े पदों पर नियुक्ति होती है उम्मीदवार की अपराधिक रिकार्ड खंगाला जाता है। बावजूद इसके एक बार फिर कांग्रेस नेताओं की चूक हो गयी है। जयकिशन ऊर्फ राजू यादव और सुनील साहू का नाम गुण्डा बदमाशों की सूची में शामिल है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आज होली त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था को केन्द्र में रखकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के गुण्डा बदमाशों की सूची जारी किया है। सूची में थानावार कुल 350 गुण्डा बदमाशों का नाम शामिल है। सर्वाधिक गुण्डा बदमाश सरकन्डा में 49 और सिविल लाइन थाना में 46 नाम दर्ज हैं।

सूची में युवा कांग्रेस नेताओं का नाम

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी गुण्डा बदमाशों की सूची में कांग्रेस के दो युवा नेताओं का भी नाम है। जयकिशन ऊर्फ राजू यादव का नाम तारबाहर थाना से जारी किया गया है। सूची में बताया गया है कि राजू यादव का नाम गुण्डा बदमाशों की सूची में 18 अगस्त 2023 को शामिल किया गया है। मतलब सूची में नाम जोड़ते समय कांग्रेस की सरकार थी। बावजूद इसके सूची में नाम शामिल किया गया। चकरभाठा थाना सूची में राजू का 14 वां नाम है। जानकारी हो कि जयकिशन ऊर्फ राजू जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष है। इसके अलावा चकरभाठा थाना सूची में 11 वां नाम सुनील साहू का है। सुनील साहू बिल्हा ब्लाक कांग्रेस युवा अध्यक्ष है। सुनील साहू का नाम सूची में 19 अगस्त 2023 को शामिल किया गया है। बहरहाल पुलिस कप्तान कार्यालय से सूची जारी होने के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल मच गयी है।

दोनों पदाधिकारी फरार

सूत्रों से मिजी जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान कार्यालय से गुण्डा बदमाशों की सूची जारी होने के बाद दो युवा कांग्रेस नेता फरार है। उन्हें डर है कि होली के पहले पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। बहरहाल पुलिस भी दोनों को तलाश रही है।

किस थाना में कितने गुण्डा

गुण्डा सूची में सर्वाधिक नाम सरकन्डा से 49, सिविल लाइन थाना में 46 और कोटा थाना में 35 है। इसके अलावा सिटी कोतवाली थाना में 19, तोरवा में 26, सकोनी में 14, सिरगिट्टी में 23, चकरभाठा में 14 हिरीं में 8, बिल्हा में 15, मस्तूरी में 12, सीपत में 12, रतनपुर में 24, तखतपुर में 13 और पचपेढ़ी थाना में 10 गुण्डा बदमाश सूची में शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष से नहीं मिला जवाब

दो युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का नाम गुण्डा सूची में शामिल होने की खबर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा से बातचीत का प्रयास किया गया। लेकिन हर बार प्रयास के बाद भी आकाश शर्मा ने फोन नहीं उठाया। इसके चलते बातचीत नहीं हो पायी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *