रायपुर वॉच

पति से विवाद के पत्नी ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम, फिर जो हुआ

Share this

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस बात सूचना मिलते ही डायल 112 के जवान उसके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचा ली। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

महिला का इलाज जारी 

जवानों ने फांसी पर लटकने वाली महिला को तत्काल प्रभाव से एम्स में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, हमें सूचना मिली कि एक महिला आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उस महिला का अपने पति के साथ घरेलू विवाद हुआ है। जिसके बाद महिला नाराज हो गई और खुद को कमरे बंद करके आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।

किसने दी जानकारी 

पति ने लड़ाई के बाद कमरा बंद करते ही दरवाजा खुलवाने का लाख कोशिश की, लेकिन पत्नी इतनी ज्यादा गुस्से में थी कि, उसने दरवाजा खोलना मुनासिफ नहीं समझा, जिसके बाद पति ने डायल 112 में कॉल करके सूचना दी और पुलिस से कहा कि, मेरी पत्नी आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उसे बचा लो।

महिला को कैसे बचाया गया 

सूचना मिलते ही जवानों ने महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला गया। महिला अपने गले में फांसी का फंदा डालकर झूल चुकी थी, लेकिन उन्होंने तुरंत उसे नीचे से उतार दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *