
अच्छी सड़क के लिए सदन से लेकर सड़क तक लड़ने वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ने आवाज बुलंद की
यू मुरली राव।बिलासपुर नगर पालिक निगम के सामान्य सभा मे वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ने विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 के अन्तर्गत विध्या नगर मुख्य मार्ग के सङक में बरसात के मौसम में जल भराव का निदान विगत कई वर्षों से आज तक नहीं हो पाने की वजह से सामान्य सभा में नाराजगी व्यक्ति की है आयुक्त महोदय व अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई उन्होंने कहा सिर्फ इस्टुमेंट बनाकर भेजते हैं पर काम आज तक नहीं हो पाया उन्होंने महापौर को धन्यवाद दिया कि उन्होंने जल भराव के निदान के लिए 10 लाख रुपया स्वीकृत किए थे। साथ ही साथ शहर के जर्जर सङक को लेकर सदन मे प्रश्न रखते हुए पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने कहा की विध्याउपनगर मे बुध्जीवी वर्ग के साथ ही साथ अधिकारी कर्मचारी ब्यपारी, सभी प्रकार के लोगों का यहां निवासरत है। इस मार्ग से संभाग के सबसे बङे कालेज सी एम दुबे महाविद्यालय, ब्यपार बिहार, मालधक्का, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड को जोडती है। विध्याउपनगर मुख्य मार्ग की सङक सिवरेज व अमृत मिशन के खोदाई से काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह गङ्ङे उभर आये है। इस मार्ग मे आये दिन दुर्घटना घटीत होते रहता है। लगातार आयुक्त कलेक्टर महापौर विधायक नगरीय निकाय मंत्री व मुख्य मंत्री को मेरे व वार्ड के जनता एंव व्यापारियों के द्वारा लगातार पत्र लिखे जाने के बाद भी सङक निर्माण नही किया जाना नगर निगम व जिला प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। रविंद्र सिंह ने कहा की यदी जल्द से जल्द वार्ड व शहर की सङक ब्यवस्था नही सुधारी गयी तो मै सदन से सङक तक लङाई लङुगाॅ।
