देश दुनिया वॉच

नाबालिग लड़की के साथ तीन बदमाशों ने माता-पिता के सामने दिया दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम, कट्टे की दिखाते रहे धौंस

Share this

ग्वालियर। जिले के भंवरपुरा थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिक लड़की के साथ दर्दनाक दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने उसके ही माता-पिता के सामने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने कट्टे की नोक पर माता-पिता को बंधक बनाया साथ में उसके भाइयों और माता-पिता के साथ मारपीट भी की।वहीं लड़की के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी अज्ञात बताये जा रहे हैं। जिन्हें परिजन नहीं पहचान पा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर आरोपियों को उनके सामने लाये जाए तो वह उन्हें पहचान लेंगे। बता दें मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाला यह परिवार अभी कुछ दिन पहले ही भंवरपुर थाना क्षेत्र में रहने के लिए आया है।

जब लड़की बाथरूम के लिए गई, तभी तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और जब लड़की ने शोर मचाया, तो आवाज सुन कर परिजन बाहर आए तो देखा दो लोग बालिका को पकड़े हुए थे और एक व्यक्ति उनके बेटे की गर्दन पकड़ा हुआ था। जिन्होंने माता-पिता के साथ भी मारपीट की और कट्टे की नोक पर पहले दो लोगों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। तीसरा जब वारदात के लिए कमरे में घुस गया तभी आसपास के लोग भी घटना स्थल के लिए दौड़े। जिनकी आवाज सुनकर आरोपी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गए, बुरी तरह से सदमे में बैठा य़ह परिवार थाने तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। तभी आस पास के लोगों ने हिम्मत दी तो उन्होंने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। उक्त मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील था। जिसको देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और हम आरोपियों के बेहद नजदीक हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिन से पूछताछ की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *