रतनपुर

डिप्टी सीएम अरुण साव नए साल के प्रथम दिन महामाया में दर्शन कर, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Share this

डिप्टी सीएम अरुण साव नए साल के प्रथम दिन महामाया में दर्शन कर, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर। नया वर्ष के प्रथम दिन डिप्टी सीएम अरुण साव सपरिवार महामाया मंदिर पहुंचे महामाया मंदिर में दर्शन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की, महामाया मंदिर परिसर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता का फूल माला के साथ स्वागत किया, भाजपा रतनपुर मंडल के साथ-साथ बड़ी संख्या में बिलासपुर से भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के साथ-साथ कार्यकर्ता महामाया पहुंचे थे

जहां पर पहली बार डिप्टी सीएम बनने के बाद महामाया पहुंचे अरुण साव का आतिशबाजी एवं गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 2024 का आज पहला दिन है छत्तीसगढ़ मे भी नया सवेरा हुआ है और साल की शुरुआत महामाया से आशीर्वाद लेकर शुरू करने का निर्णय मैंने लिया है छत्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की के लिए बढ़े लोगों के जीवन में खुशियां आए हमारा यह छत्तीसगढ़ खुशहाल बने विकसित बने समृद्धि आए और छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में खुशियां आए ऐसी कामना मैं ने मां महामाया से किया है वहीं उन्होंने रतनपुर और कोटा मार्ग के टूटे हुए पुलिया का जल्द निर्माण होने का भी आश्वासन दिया है वहीं उन्होंने किसानों को अस्वसथ करते हुए कहा है कि मोदी की गारंटी पर हमारी सरकार काम कर रही है हमारी सरकार से जनता को बहुत उम्मीदें हैं और हमारी सरकार जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर काम कर रही है इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला महामंत्री मोहित जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रि मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, किशोर महावर, बलदाऊ सोनी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू कश्यप, लव कुश कश्यप, सुनील जायसवाल, वासित अली,सुमित अग्रवाल, विक्की अग्रवाल ज्ञानेंद्र कश्यप, ज्वाला कौशिक, राजू मानिकपुरी, सावित्री रात्रे , सविता ढीमर, सुरेखा कश्यप, उषा चौहान, राजकुमारी बिसेन, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *