रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्‍कर, भाजपा 44, कांग्रेस 45 पर आगे

Share this

रायपुर : 90 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान में 1.55 करोड़ मतदाताओं के द्वारा डाले गए मतों से यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ लगती है। इसके साथ ही 1,181 प्रत्याशियों के भाग्य का भी निर्णय होगा।

 छत्‍तीसगढ़ में सीएम सहित छह मंत्री पीछे

छत्‍तीसगढ़ में आगे चल रही कांग्रेस को भाजपा कड़ी टक्‍कर दे रही है। भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्‍यक्ष सहित छह मंत्री पीछे चल रहे हैं।

डिप्‍टी सीएम सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत आगे

छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव व सीतापुर से खाद्य मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। सरगुजा के लुंड्रा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज 2800 मतों से आगे चल रहे।

कोरबा से जय सिंह अग्रवाल 2100 वोटों से पीछे चल रहे

मतगणना के पहले दूसरे घंटे में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर चल रही है। कोरबा विधानसभा से दूसरे राउंड के बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 2100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कटघोरा विधानसभा से पहले राउंड के बाद विधायक पुरुषोत्तम कंवर 450 वोटों आगे चल रहे हैं। पाली तानाखार विधानसभा से पहले राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार 881 वोटों से आगे है।

छत्‍तीसगढ़ के तीन मंत्री पीछे

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर विधानसभा सीट से अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के शैलेश पांडेय पीछे चल रहे हैं।

भरतपुर-सोनहत – केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह – आगे

साजा – रविंद्र चौबे मंत्री – पीछे

कवर्धा – मो. अकबर मंत्री – पीछे

कोंटा – कवासी लखमा मंत्री – पीछे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *