पॉलिटिकल वॉच

2 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर

Share this

2 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर। विधानसभा का चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं का दौरा इन दोनों छत्तीसगढ़ में जारी है छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है  जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व का अविराम दौरा जारी है। इसी दरम्यान बीजेपी के पहले चरण मतदान के लिए बस्तर संभाग को साधने की तैयारी में है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे जोश भरेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील भी करेंगे। उन्होनें कहा कि इस सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौण्डीलोहारा, धमतरी, बालोद, व गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को कांकेर और 4 नवंबर को दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले भी पीएम मोदी की 3 से 4 सभाएं संभावित हैं। चुनाव के मद्देनज़र सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौर लगातार लग रह| हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *