प्रांतीय वॉच

CRIME NEWS : गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल, आरोपी गिरफ्तार

Share this

कोरबा।  जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बरपारा कोहडिया में चाकू बाजी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि डिवाइडर पर लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने की बात को लेकर विवाद आगे बढ़ा और फिर चाकू बाजी हो गई।

सिविल लाइन पुलिस थाना के अंतर्गत सीएसईबी चौकी के कोहड़िया इलाके में चाकू बाजी की यह घटना शाम को हुई थी। विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए लोग यहां पहुंचे थे। इसी दौरान फोरलेन के डिवाइडर पर बैठे युवकों में विवाद हो गया। बाद में मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद छात्र हरीश और भूपेंद्र पर चाकू से हमले कर दिया गया। इस घटना में हरीश की मौत हो गई। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले में 19 वर्षीय सुदीप चौहान को गिरफ्तार करने के साथ हथियार को बरामद किया गया है। 2 पुलिस ने बताया कि मामले में एक और युवक की भूमिका के बारे में जानकारी मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस के द्वारा आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। याद रहे कोहड़िया में चाकू बाजी को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया था और कोरबा दरी मार्ग पर चक्का जाम भी कर दिया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *