बिलासपुर

इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा- 27 सितंबर को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Share this

इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा-
27 सितंबर को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

 सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धताओं को पूर्ण करते हुए इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आगामी 27 सितंबर, बुधवार को तितली चौक स्थित रेलवे ऑफीसर क्लब में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि जीवन रक्षा के लिए मानव रक्त का आज भी कोई विकल्प नहीं है। इसे केवल रक्तदान से ही अर्जित किया जा सकता है। इसीलिए तमाम सामाजिक संगठनों द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। नगर स्थित सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल में रक्त संग्रहण केंद्र है, लेकिन ब्लड बैंक नहीं। इसलिए रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल और सिम्स के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में डीआरएम प्रवीण पांडे मुख्य अतिथि रहेंगे। उनके अलावा सीनियर डीसीएम विकास कश्यप और अन्य अधिकारी भी सम्मिलित होंगे।
भारतीय रेल टिकट जांच कर्मचारी संगठन द्वारा अर्जित रक्त को ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को प्रदान किया जाएगा। ऑर्गनाइजेशन द्वारा आम जन से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वेच्छिक रक्तदान करने का आव्हान किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *