रायपुर वॉच

गुढ़ियारी में विशाल दही हांडी उत्सव 8 को, विजेता को मिलेंगे 5 लाख 51 हजार, संयोजक बसंत अग्रवाल ने कही ये बड़ी बात

Share this

रायपुर। लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं रायपुर में 8 सितंबर को संयोजक बसंत अग्रवाल की अगुवाई में दही हांडी लूट स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा. बीते कई सालों से राजधानी रायपुर के दही हांडी मैदान गुढ़ियारी में इसका आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर राजधानी में तैयारियां अंतिम चरण पर है। वहीं तैयारी को लेकर आज संयोजक बसंत अग्रवाल ने प्रेसवार्ता ली.

उन्होंने कहा कि रायपुर के दही हांडी मैदान में होने वाले इस आयोजन में कई राज्यों से भी टोलियां आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस साल के आयोजन में छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति को बिखेरने वाली कलाकार आरू साहू का रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया है। वहीं ओडिशा का फेमस घंटा बाजा आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें कई लोग एक साथ बाजा बजाते नजर आएंगे

Dahi Handi festival in raipur: 5 लाख 51 हजार रुपये इनामी राशि

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 8 सितंबर को दही हांडी लूट का आयोजन होगा. गुढ़ियारी स्थित दही लूट स्पर्धा में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों से टोली पहुंचने वाली है. हर वर्ष यहां 6 पिरामिड में दही हांडी बांधी जाती थी, लेकिन इस वर्ष 7 पिरामिड के हिसाब से दही हांडी बांधी जाएगी.।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *