बलरामपुर

जिले के 06 प्रधान प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

Share this

जिले के 06 प्रधान प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

बलरामपुर/ आफताब आलम– वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के परिपालन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज बी पी राजभानू (भा.पु.से.) द्वारा जिले के 06 प्रधान आरक्षको को क्रमशः धोबसाय, तेजराम, मिखाईल कुजूर, रामेश्वर प्रसाद सावरा, निशिकांत एक्का एवम दसरथ को प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।


प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए समस्त अधिकारियों से कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है, बेहतर ढंग से ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस एवं आमजन के बीच तालमेल बैठाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर एवम् उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री जितेंद्र खूंटे द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उपनिरीक्षक के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *