नवागढ़

मारो मण्डल महिला मोर्चा कार्यकारिणी की हुई घोषणा,

Share this

मारो मण्डल महिला मोर्चा कार्यकारिणी की हुई घोषणा,

नवागढ़/ संजय महिलांग– शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा मारो मंडल अध्यक्ष अमिता बघेल ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान, मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा सोनी एवं जिला महामंत्री मधु रॉय की अनुशंसा पर नवागढ़ मंडल महिला मोर्चा कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमें 05 उपाध्यक्ष, 02 महामंत्री, 05 मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित कुल 20 पदाधिकारी व 10 कार्यकारणी सदस्य तथा 10 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये है।

मण्डल कार्यकारणी में मंडल उपाध्यक्ष सत्यवती यदु किरता, कौशिल्या यदु टेमरी, शकुन वैष्णव नांदघाट, नंदनी जांगड़े मारो एवं लक्ष्मी साहू पुटपुरा को बनाया गया है तो वही मंडल महामंत्री कुंती साहू मगरघटा एवं सरोजनी राजपूत बोटेबोड को नियुक्त किया गया है।

वही मंडल मंत्री की जिम्मेदारी बसंत कुमारी साहू घुरसेना, गौरी वर्मा रमपुरा, बसवनतींन साहू तरपोंगी, डोमरित वर्मा अड़ार एवं अनिता डोरे मुरकुटा को दी गई है। अन्य पदों में मंडल कोषाध्यक्ष गीता निर्मलकर घुरसेना, सह-कोषाध्यक्ष रोहणी वैष्णव दर्री, कार्यालय मंत्री शिवकुमारी मुरकुटा एवं सह- कार्यालय मंत्री प्रमिला जांगड़े चक्रवाय, मिडिया प्रभारी संगीता साहू घुरसेना एवं सह-मिडिया प्रभारी सावित्री देवांगन टेमरी व प्रीति साहू तेंदुआ बनी है।

जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी, सभी पूरी निष्ठा व लगन के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करे। इस बार नवागढ़ विधानसभा में कमल खिलने वाला है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *