देश दुनिया वॉच

सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर… शव के साथ हथियार बरामद

Share this

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह पोटेनार व केशामुंडी के पहाड़ व जंगलों में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। जवानों ने मारे गए नक्सली के शव के पास से एक पिस्टल, मैगजीन और नक्सली सामान बरामद किया गया है।

आपको बता दें कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जांगला व सरहदी गांव पोटेनार, केशामुंडी के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10 से 15 नक्सलियों मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस जानकारी पर शुक्रवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर व सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था। शनिवार सुबह केशामुंडी के जंगल व पहाड़ में सर्चिंग के दौरान वहां पहले से घात लगाये बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी हमला किया। यह करीब आधे घंटे दोनों तरफ से फायरिंग के बाद नक्सली पहाड़ की आड़ लेकर भाग निकले।

सर्चिंग में जवानों ने एक अज्ञात नक्सली का शव बरामद किया। जिसके पास से 1 पिस्टल और दो राउंड मैगजीन है। नक्सलियों के डेरे से कोडेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, फ्यूज वायर, पिट्ठू, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किए हैं। पुलिस बताया कि घटनास्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान से 3 से 4 नक्सली या तो मारे या घायल हुए हैं। फिलहाल, मारे गए नक्सली के शिनाख्त की कार्रवाई जारी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *