क्राइम वॉच

सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चली गोली

Share this

सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चली गोली

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्य विहार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुबह करीब 7:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी, प्रार्थी ने बताया कि कार सवार दो युवक आए और फायरिंग की, फायरिंग में कार के शीशे टूट गये हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस मामले में कार मालिक ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। जानकारी के मुताबिक कार से आये युवकों ने ये फायरिंग की है।इस मामले में कार मालिक शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के मुताबिक कार पर फायरिंग सुबह करीब 7.30 बजे के आसापर हुई है। वैगनआर कार से आये कार सवार दो युवकों ने गन से फायरिंग की है। फायरिंग की वजह से स्विफ्ट कार का शीशा चकनाचूर हो गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्या विहार की घटना बताया जा रहा है। हालांकि सरकंडा पुलिस का कहना है कि एयर गन से फायरिंग की गई, जिससे कार के कांच का शीशा टूटा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *