रायपुर वॉच

मोदी की पहली प्राथमिकता देश की जनता है- साव

Share this

भाजपा नेताओं ने जनता के साथ सुनी मन की बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण पूरे राज्य में जनता और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बूथ क्रमांक 184 मौर्य रोड बिलासपुर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश की जनता से समसामयिक विषयों पर संवाद इतना अहम है कि हर माह के अंतिम रविवार को होने वाला संवाद इस बार एक सप्ताह पहले हुआ। क्योंकि प्रधानमंत्री श्री मोदी इस माह के अंतिम रविवार को अमरीका दौरे पर रहेंगे। मोदी जी की पहली प्राथमिकता देश की जनता है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश राजेश मूणत, भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल मन की बात कार्यक्रम में गुढ़ियारी मंडल के खमतराई में बूथ क्रमांक 115 में शामिल हुए।

प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप जगदलपुर के भानपुरी मंडल के बनिया गांव में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर कुरूद में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ के काशीराम चौक, गांधीनगर, बूथ क्रमांक -102 में मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण टंक राम वर्मा ने अभनपुर विधानसभा के नवापारा में बूथ क्रमांक 227 में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने भाटापारा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 155 में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा के बिल्हा मंडल के ग्राम हिर्री के बूथ क्रमांक 129 में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *