पिथौरा

भाजयुमो कार्यकर्त्ता करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव*

Share this

*भाजयुमो कार्यकर्त्ता करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव*

पिथौरा/ स्वप्निल तिवारी – प्रदेश में हुवे पी एस सी घोटाले के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक पी डब्लूडी विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जिला प्रभारी सत्य प्रकाश सिंहा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज चंद्राकर भजपा मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी आलोक त्रिपाठी अजय नायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रशाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला अपने अध्यक्षीय उदबोधन में भाजयुमो के संगठनात्मक कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा कि।बैठक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला प्रभारी सत्यप्रकाश सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पी एस सी भर्ती में हुए गडबडी के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव 19 जून को किया जायेगा । बैठक का संचालन जिला महामंत्री ब्रह्मनंद पटेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री अमन वर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे । इस कार्यक्रम में महासमुंद जिले के सभी 18 मंडलों से 3000 से अधिक भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है । बैठक में संचालन का कार्य भाजयुमो जिला महामंत्री ब्रम्हानंद पटेल तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अमन वर्मा ने किया।
भाजयुमो के बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, अजय नायक, हनी गंभीर,आलोक त्रिपाठी, विकास चंद्राकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष
विजय नायक, दुष्यंत नायक, जिला मंत्री मयंक शर्मा, गौरव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र बग्गा, सोशल मीडिया प्रभारी विकास बघेल, प्रचार प्रसार प्रमुख राजा अग्रवाल, प्रशिक्षण प्रमुख लोकेश पनुरिया , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, गोविंद साहू, नितिन जिंदल, डिगेश साहू,सोनू पाढ़ी, अरविंद मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, येतराम साहू, धनेश्वर यादव , ओमप्रकाश देवांगन ,शेखर चंद्राकर, यादराम सिन्हा, राजा देवांगन, कोमल साहू, देव ढोंगरे,साहिल पटनायक, नकुल किशोर यादव, भगवान सिंह ,तारेन्द्र यादव, सन्दीप साहू,मोती चन्द्राकर, कार्तिक बरिहा, ज्ञानेश्वर दीवान सहित अन्य भाजयुमो पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *