बलरामपुर ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी आदि पर पूर्णता लगाम लगाए जाने,  थाना के सफाई और रख रखाव आदि हेतु निर्देशित किया गया।

Share this

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी आदि पर पूर्णता लगाम लगाए जाने,  थाना के सफाई और रख रखाव आदि हेतु निर्देशित किया गया।

बलरामपुर/आफताब आलम – पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी आदि पर पूर्णता लगाम लगाए जाने तथा वरिष्ठ कार्यालयों के आदेश/निर्देश का अक्षरशः कियान्वयन करने, थाना/चौकी भवन/कैम्पस को साफ-सुथरा रखने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने एवं अभिलेखों को उत्तम ढंग व रीति रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दर्ज अपराधों की एंट्री सीसीटीएनएस पोर्टल पर समयावधि के भीतर करें, लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीएनएस के सभी कालम में समय पर एंट्री करने हेतु सख्त निर्देशित किया गया तथा सीसीटीएनएस के प्रकरणों को अद्यतन करने को आदेश दिए।


नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया की नक्सल उन्मूलन की दिशा में बलरामपुर पुलिस अच्छा कार्य कर रही है, जिसे अनवरत करते हुए नक्सल छेत्र में और अच्छा कार्य करना है। पुलिस अधीक्षक द्वारा (पीपीटी) पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नक्सल एरिया के प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित प्रत्येक गांव में प्रत्येक व्यक्ति तक पुलिस को पहुंचना है, शासन की मुख्यधारा से उन सभी क्षेत्रों को जोड़ने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जाएंगे*

उक्त समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशांत कतलम, अभिषेक झा, एसडीओपी वाड्रफनगर, रितेश चौधरी, एसडीओपी कुसमी, नारद कुमार सूर्यवंशी, एसडीओपी रामानुजगंज, डी.के. सिंह, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन, पुलिस अधीक्षक रमेश मरकाम एवं जिले के समस्त थाना/चौकी/ कैंप प्रभारी एवम् कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *