*चालबो गौठान खोल अभियान में गांव गांव पहुंच रहे है भाजपा कार्यकर्ता*
पिथौरा/ स्वप्निल तिवारी – भारतीय जनता पार्टी पिथौरा मंडल द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत आज किशनपुर व खारखुटा गौठान का निरक्षण भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया।इस दौरान ग्रामीणों से गौठान को लेकर भाजपा नेताओं ने चर्चा भी की।जहा ग्रामीणों ने गौठान में अनेकों अव्यवस्थाओं से अवगत कराया। भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने बताया कि पूरे जिले व प्रदेश में ये ही स्तिथि है हर जगह अव्यवस्थाओं का आलम है गौठान में 3 सौ गाय रखने का नियम है आपके गांव के गौठान में एक भी गाय नहीं है। उपस्थित पंचायत के प्रतिनिधियो से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया की अभी तक निर्माण कार्य का पैसा भुगतान भी नही हुवा है। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने कहा की राज्य सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं गौठानो में अभी तक बोर नही हूवा है चारे की व्यवस्था नहीं है किशानो से 2 रु किलो गोबर खरीदा जा रहा है और गर्मी कंपोस्ट के नाम पर कंकड़ पत्थर मिलाकर किसानों को जबरजस्ती 10 रु किलो में बेचा जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री किरण अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह पप्पू भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य आलोक त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू उपसरपंच पंचराम मठियारा महामंत्री सौरभ अग्रवाल दुर्गेश सिंहा डीगेश प्रधान अंशु सिन्हा संतोष प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थे।