Karnataka Assembly Election Result 2023 Live News Updates: शुरुआती रुझानों में लगातार आंकड़े बदल रहे हैं, अब कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। कांग्रेस 117 सीटें और भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में लगातार आंकड़े बदल रहे हैं, अब कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। कांग्रेस 117 सीटें और भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा अपने गढ़ बेंगलुरु में भी पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।