देश दुनिया वॉच रायपुर वॉच

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (AICRA) द्वारा इंडिया फर्स्ट टेक स्टार्टअप कॉन्क्लेव एंड अवार्ड 2023 का आयोजन

Share this

रायपुर। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (AICRA) द्वारा इंडिया फर्स्ट टेक स्टार्टअप कॉन्क्लेव एंड अवार्ड 2023 का आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को नई दिल्ली में किया जा रहा है . वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ के माध्यम से राज्य के 8 स्टार्टअप एवं आई. आई. टी. भिलाई ने इस आयोजन में भागीदारी दी.

AICRA द्वारा आयोजित इस इंडिया फर्स्ट टेक स्टार्टअप कॉन्क्लेव एंड अवार्ड 2023 में स्टार्टअप छत्तीसगढ़ के अंतर्गत राज्य के स्टार्टअप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न 3 केटेगरी में अवार्ड प्राप्त किया है.

1.बेस्ट एग्रीटेक इनोवेशन सॉल्यूशन वर्ग में काश हित इनोवेशन
2.बेस्ट इनोवेटिव सॉल्यूशन इन स्मार्टसिटी वर्ग में मालहारी प्रोजेक्ट
3. बेस्ट हेल्थटेक वर्ग में मेडीशटर को अवार्ड प्रदान किया गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रवीण शुक्ला अपर संचालक,संजय गजघाटे संयुक्त संचालक, सुमन देवांगन सहायक संचालक द्वारा विभाग का प्रतिनिधित्व किया गया है. संजय गजघाटे द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम व विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न अनुदानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी और निवेशकों को राज्य में स्टार्टअप स्थापित करने व निवेश के लिए आमंत्रित किया गया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *