कुशवाहा समाज का महासम्मेलन जिला मुख्यालय बलरामपुर में हुआ संपन्न।
हजारों की संख्या में जिले भर के कुशवाहा समाज के महिला, पुरुष सम्मेलन में शामिल होकर की परिचर्चा।
बलरामपुर / आफताब आलम – जिला मुख्यालय में कुशवाहा समाज का महासम्मेलन का आयोजन किया गया था,जिसमे क्षेत्रीय विधायक एव सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह भी शामिल हुए।
कुशवाहा समाज के महासम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ समाज से जिले के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद मेहता एव पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन कुशवाहा समाज से कमलेश मेहता(शिक्षक) राजपुर के द्वारा किया गया,तथा आभार प्रदर्शन कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद मेहता के द्वारा किया गया।
सम्मेलन में समाज प्रमुखों ने चर्चा करते हुए समाज में व्याप्त कुरुतियो और बुराइयों को दूर कर मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करने की बात की, तथा अपने वंशजों को याद कर उनके सिद्धांतों पर चलने की बात कही।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक वृहस्पत सिंह ने कहा की कुशवाहा समाज का देश में अहम भूमिका है, लव और कुश के ए वंशज है,में इस समाज के लिए सामुदायिक भवन के साथ भूमि का घोषणा करता हु,वही इनके लिए मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर बलरामपुर एव रामानुजगंज में सब्जी मंडी खुलवाने का भी कोशिश करूंगा।
महासम्मेलन में मुख्य रूप से कुसमी से मदन लाल वर्मा,शंकरगढ़ से गोपाल कुशवाहा,राजपुर से कमल चंद कुशवाहा,कमलेश गुरुजी,बलरामपुर से डाक्टर इंद्रदेव कुशवाहा,राम नरेश कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा, सेवक कुशवाहा सुर्रा, सूरज कुशवाहा, मेघ नाथ मेहता, अधिवक्ता चांद देव कुशवाहा,सचिन कुशवाहा,रामानुजगंज से सूरज प्रताप कुशवाहा,राजेश्वर कुशवाहा शिक्षक,ब्लाक अध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा,सीता राम कुशवाहा, वाड्रफनगर से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा,नंदू कुशवाहा,राम विलास कुशवाहा,सहित हजारों कुशवाहा समाज के महिला पुरुष शामिल थे।