रायपुर वॉच

मणिपुर का राज्यपाल बनाएं जाने पर CM बघेल ने अनुसुईया उइके से भेंट कर दी बधाई

Share this

रायपुर। RAIPUR NEWS : राज्यपाल अनुसुईया उइके से रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास में राज्यपाल का संवैधानिक प्रमुख के रूप उनके सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्वारा रविवार को 13 राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया था, जिसमे राज्यपाल अनुसुइया उइके को अब मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीँ विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *